Education Blog
  • प्रमुख खबरें
  • राजनीति
  • ज्ञान विज्ञान
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • रोजगार
No Result
View All Result
Report Publish
  • प्रमुख खबरें
  • राजनीति
  • ज्ञान विज्ञान
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • रोजगार
No Result
View All Result
Report Publish
No Result
View All Result
Home Latest खबरें
Jyotiraditya Scindia got a big responsibility in this state

इस राज्य में ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी ने जताया भरोसा !

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने सिंधिया पर भरोसा जताया और वहां की जिम्मेदारी सौंपी है

November 15, 2019
in Latest खबरें, प्रमुख खबरें, राजनीति

भले ही कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास फिलहाल कोई बड़ा पद नही है, लेकिन पार्टी का उनपर भरोसा अब भी कायम है। महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद एक बार फिर झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने सिंधिया पर भरोसा जताया और वहां की जिम्मेदारी सौंपी है। खास बात ये है कि इसमें बीते दिनों अपने बयानों से विवादों में रहे कमलनाथ के मंत्री उमंग सिंघार को भी शामिल किया गया है।

दरअसल, झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट मेंपूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। इसके पहले सिंधिया को हरियाणा और महाराष्ट्र की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। साथ ही मप्र विधानसभा और लोकसभा में भी सिंधिया की भूमिका अहम रही। वही कमलनाथ सरकार में वनमंत्री उमंग सिंघार को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। सिंघार वही है जो बीते दिनों अपने बयानों से सुर्खियों में आए थे। उनके दिग्विजय के खिलाफ  एक के बाद एक गंभीर आरोपों के बाद जमकर सियासत गर्मा गई थी।

RelatedPosts

now-eggs-will-be-given-to-children-in-anganbadio-stamp-on-offer

अब आँगनबाडियो में बच्चो को दिए जायेंगे अंडे, प्रस्ताव पर लगी मोहर

November 22, 2019
Jyotiraditya Scindia welcomed this decision of CM

सीएम के इस फैसले का ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया स्वागत

November 16, 2019
Imarti Devi on Childens Day

पहली बार आँगनवाड़ी केन्द्रों में मना बाल दिवस, लगे बाल रंग मेले

November 14, 2019
Minister Imrati Devi said this big thing about cleanliness

मंत्री इमरती देवी ने सफाई को लेकर कही ये बड़ी बात

November 8, 2019

Jyotiraditya Scindia got a big responsibility in this state

प्रियंका दिग्गी और नाथ लिस्ट से बाहर

हैरान करने वाली बात ये है कि इसमें मध्यप्रदेश के सीएम कमल नाथ को दर किनार कर दिया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को झारखंड चुनाव के लिए मौका दिया गया है । वही कांग्रेस के चाणक्य कहे जाने वाले दिग्विजय सिंह को भी इस लिस्ट में जगह नहीं दी गई है।इधर, इसमें पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी का भी नाम नहीं है। हालांकि प्रचारकों की ये पहली सूची है। स्टार प्रचारकों की चार लिस्ट आगे भी आएगी।माना जा रहा उसमें प्रियंका गांधी का नाम हो सकता है।

इन नेताओं को भी मिली जगह

कांग्रेस की स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट में अधीर रंजन चौधरी, गुलाम नबी आजाद, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, रणदीप सिंह सुरजेवाला, ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, मुकुल वासनिक, आरपीएन सिंह, उमंग सिंघार, जितिन प्रसाद और तारिक अनवर के नाम भी शामिल हैं। झारखंड के नेताओं में सुबोधकांत सहाय, रामेश्‍वर उरांव, राजेश ठाकुर, आलोक दुबे, आलमगीर आलम स्‍टार प्रचारकों में शुमार हैं।

पहली बार आँगनबाड़ी केन्द्रों में मना बाल दिवस

now-eggs-will-be-given-to-children-in-anganbadio-stamp-on-offer
Latest खबरें

अब आँगनबाडियो में बच्चो को दिए जायेंगे अंडे, प्रस्ताव पर लगी मोहर

by ReportPublish
November 22, 2019
Jyotiraditya Scindia welcomed this decision of CM
Latest खबरें

सीएम के इस फैसले का ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया स्वागत

by ReportPublish
November 16, 2019
Jyotiraditya Scindia got a big responsibility in this state
Latest खबरें

इस राज्य में ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी ने जताया भरोसा !

by ReportPublish
November 15, 2019
Imarti Devi on Childens Day
प्रमुख खबरें

पहली बार आँगनवाड़ी केन्द्रों में मना बाल दिवस, लगे बाल रंग मेले

by ReportPublish
November 14, 2019
Minister Imrati Devi said this big thing about cleanliness
Latest खबरें

मंत्री इमरती देवी ने सफाई को लेकर कही ये बड़ी बात

by ReportPublish
November 8, 2019

© 2018All rights reserved by Report Publish News and Media

No Result
View All Result
  • प्रमुख खबरें
  • राजनीति
  • ज्ञान विज्ञान
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • रोजगार

© 2018All rights reserved by Report Publish News and Media