Report Publish
  • Home
  • प्रमुख ख़बरें
  • Trending खबरें
  • ताजा खबरें
  • आपकी पसंद
    • फ़िल्मी दुनिया
    • ज्ञान विज्ञान
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राजनीति
No Result
View All Result
  • Login
UPLOAD
Report Publish
  • Home
  • प्रमुख ख़बरें
  • Trending खबरें
  • ताजा खबरें
  • आपकी पसंद
    • फ़िल्मी दुनिया
    • ज्ञान विज्ञान
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राजनीति
No Result
View All Result
  • Login
UPLOAD
Report Publish
No Result
View All Result
Home ज्ञान विज्ञान
अघोरियों की रहस्यमय दुनिया का अनसुना सच |

अघोरियों की रहस्यमय दुनिया का अनसुना सच |

by Prerna Bhadauriya
September 30, 2020
0 0
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अघोरियों की रहस्यमय दुनिया का अनसुना सच बताते हुए सद्गुरु ने कई ऐसी बाते बताये जिनसे आम इंसान उन चीजों से दूर भागता हैं वही अघोरियों की  उनसे दोस्ती है । 

भारत में ‘रहस्य’ और ‘माया’ की बात बिना अघोरियों के हो नहीं सकती है। मानव योनी में जीवन प्राप्ति के बाद भी एक अज्ञात जिंदगी के अनुसरणकर्ता कहलाए जाते हैं ये ‘अघोरी साधु’। इनका उठना-बैठना, खान-पान यहां तक कि विचार आम इंसान से काफी भिन्न होते हैं। इस खास हिन्दू संप्रदाय का अंकुरण पौराणिक काल से बताया जाता है। इन्हें हिन्दू धर्म के अंतर्गत अघोर पंथ का माना गया है। जिनका संबंध भगवान शिव से ज्यादा रहा है। देखा जाए तो अघोरी हमेशा से ही खास चर्चा का विषय रहे हैं।

जब भी अघोरी शब्द हमारे सामने आता है, एक अजीब सी रहस्यमयी दुनिया हमारे आसपास चलने लगती है। जिनके अज्ञात जीवन के बारे में हम मात्र कल्पना ही कर सकते हैं। 

सद्गुरु बताते हैं अद्भुत आवरण और कठोर तप-साधना-

अघोरी साधु मुख्यत अपने अद्भुत शारीरिक आवरण और कठोर तप-साधना के लिए जाने जाते हैं। इनमें आम इंसान से भी कई गुणा क्षमता और ताकत होती है। ये ज्यादातर नग्न अवस्था में रहते हैं और पूरे शरीर पर इंसानी शवों की भस्म लगाते हैं। जो इनकी खास पहचान है। अघोरी तीन तरह की गुप्त साधनाएं करते हैं, जिनमें शिव साधना, श्मशान साधना और शव साधना शामिल है।

ये ज्यादातर अपना अड्डा श्मशान घाटों में लगाते हैं। माना जाता है कि ये गौमांस के अलावा हर किसी जीव का मांस खाते हैं, हालांकि इस विषय की सच्चाई भी इनकी ही तरह रहय्य से जुड़ी है।

मुर्दों से करते हैं बात- 

अघोरियों के विषय में कहा जाता है कि इनकी तंत्र-साधना में इतनी ताकत होती है कि ये मुर्दों से बात कर लेते हैं। स्थानीय प्रचलित कहानियों में इस बात का हमेशा से ही जिक्र रहा है कि अघोरी मृत इंसानों में भी जान फूंक देते हैं। हांलाकी विज्ञान इन बातों का पूर्ण रूप से खंडन करता है।

आपको जानकारी होगी की हिन्दू धर्म में 5 साल से कम उम्र के बच्चों के शवों को जलाने के बजाय उन्हें या तो दफना दिया जाता है या फिर गंगा जल में प्रवाहित कर दिया जाता है। माना जाता है कि ये अघोरी इन बच्चों के शवों को अपना निशाना बनाते हैं, जिनका प्रयोग ये अपनी गुप्त तंत्र-साधना में करते हैं।

अब जनते हैं वर्तमान में इनके खास ठिकाने-

पहला बंगाल का तारापीठ-

तंत्र-साधना के लिए बंगाल सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला राज्य है। और जहां तंत्र-साधना हो वहां अघोरियां का जिक्र अवश्य ही होता है। बीरभूम जिले में अंतर्गत बंगाल का तारापीठ अघोरी-तांत्रिकों का बड़ा ठिकाना बताया जाता है। यह स्थान तारा देवी के लिए प्रसिद्ध है। यहां मां काली की विशाल प्रतिमा भी स्थापित है। यह मंदिर श्माशान घाट के नजदीक स्थित है। कहा जाता है कि इस मसान की अग्नी कभी शांत नहीं पड़ती। रात में यह श्मशान घाट अघोरियां की गुप्त साधनाओं का विशेष ठिकाना बन जाता है।

 

दूसरा असम का कामाख्या देवी मंदिर-

असम के गुवाहाटी शहर में स्थित कामाख्या मंदिर अघोरियों की तंत्र-साधना का मुख्य स्थल माना जाता है। यह स्थान भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है। पौराणिक मान्यता के अनुसार यहां देवी सती के शरीर का एक अंग  गिरा था। माना जाता है यहां स्थित श्मशान में देश की विभिन्न जगहों से तांत्रिक गुप्त सिद्धियां प्राप्त करने के लिए पहुंचते हैं। यह मंदिर एक पहाड़ी पर बना है, जहां रोजाना दर्शनाभिलाषियों की लंबी कतार लगती है।

 

तीसरा नासिक का त्र्र्यम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग-

जहां स्वयं भगवान शिव विराजमान हों वो जगह भला अघोरियों से कैसे दूर हो सकती है। तारापीठ और कामाख्या मंदिर के अलावा महाराष्ट्र के नासिक स्थित त्र्र्यम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग मन्दिर में भी अधोरियों का भारी जमावड़ा लगता है। यह मंदिर भोलेनाथ को समर्पित है। मंदिर के अंदर तीन छोटे लिंग मौजद हैं जो ब्रह्मा-विष्णु-महेश के प्रतीक माने जाते हैं।

 

चौथा और आखरी, काशी का मणिकर्णिका घाट-

बनारस के मणिकर्मिका घाट को महाश्मशान का दर्जा प्राप्त है। जहां की चिताओं की आग कभी ठंडी नहीं पड़ती है। सुबह से लेकर रातभर यहां अंतिम संस्कार का सिलसिला जारी रहता है। और जहां श्मशान घाट वहां अघोरियों का होना अनिवार्य है। वैसे देखा जाए तो काशी इन अघोरियों का विशेष स्थान माना जाता है, जिसका मुख्य कारण यहां स्थित बाबा विश्वनाथ का मंदिर और और गंगा के 84 घाट। जिनमें से अधिकतक रात क दौरान इन अघोरी-तांत्रिकों की गुप्त साधनाओं का विशेष स्थान बन जाते हैं। 

 

Tags: ancienthistoryancientscienceblackmagicdarkartkamakhyadevimanikarnikaghatmayarahasyaTrimbakeshwarjyotirling
Previous Post

कुवैत के अमीर शेख सबा अल-अहमद अल-सबा का मंगलवार को निधन हुआ |

Next Post

हाथरस हत्या कांड पर बोले योगी आदित्यनाथ | ट्वीट कर कहा “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने हाथरस की घटना पर वार्ता की है और कहा है कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए।”

Next Post
हाथरस हत्या कांड पर बोले योगी आदित्यनाथ | ट्वीट कर कहा “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने हाथरस की घटना पर वार्ता की है और कहा है कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए।”

हाथरस हत्या कांड पर बोले योगी आदित्यनाथ | ट्वीट कर कहा "आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने हाथरस की घटना पर वार्ता की है और कहा है कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए।"

No Content Available

Copyright (c) 2019-20 by Report Publish Media Network.

  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Career
  • Site Map
No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख ख़बरें
  • Trending खबरें
  • ताजा खबरें
  • आपकी पसंद
    • फ़िल्मी दुनिया
    • ज्ञान विज्ञान
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राजनीति

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist