Report Publish
  • Home
  • प्रमुख ख़बरें
  • Trending खबरें
  • ताजा खबरें
  • आपकी पसंद
    • फ़िल्मी दुनिया
    • ज्ञान विज्ञान
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राजनीति
No Result
View All Result
  • Login
UPLOAD
Report Publish
  • Home
  • प्रमुख ख़बरें
  • Trending खबरें
  • ताजा खबरें
  • आपकी पसंद
    • फ़िल्मी दुनिया
    • ज्ञान विज्ञान
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राजनीति
No Result
View All Result
  • Login
UPLOAD
Report Publish
No Result
View All Result
Home ताजा खबरें
यूपी हाथरस के बाद बिहार के कैमूर जिले में भी दुष्कर्म का मामला |

यूपी हाथरस के बाद बिहार के कैमूर जिले में भी दुष्कर्म का मामला |

पांच आरोपियों मे से दो आरोपियों को पकड़ा , तीन आरोपी फरार |

by Prerna Bhadauriya
October 2, 2020
0 0
0
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी हाथरस गैंगरेप के बाद बिहार के कैमूर जिले में भी गैंगरेप का मामला सामने आया है।  घास काटने गई लड़की के साथ दो लड़कों ने गैंगरेप किया।  जिसके बाद लड़कों ने पीड़िता को जान से मारने की कोशिश की।  आरोपी लड़की के मुंह को कपड़े से बांधकर खेत के कीचड़ में पैर से दबा रहे थे।  पीड़िता से थोड़ी दूर मौजूद लड़कियों ने जब यह देखा तो शोर मचाने लगीं।  शोर सुनकर ग्रामीणों ने एक आरोपी को धर दबोचा।  फिर जब पुलिस गांव पहुंची तो दूसरे आरोपी को भी खोजकर पकड़ लिया गया, बाकी तीन आरोपी अब भी फरार हैं।  

पूरा मामला कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र का हैं।  जहां चार लड़कियां खेत में घास काटने के लिए गई थीं, तभी मदुरनी गांव के पांच लड़कों ने लड़कियों को अकेला देखकर घेर लिया। लड़कों द्वारा घेरने के बाद भी तीन लड़कियां किसी तरह भाग गईं, एक लड़की को दो लड़कों ने पकड़ लिया।  बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।  बाकी तीनों लड़के उनके सहयोग में वहीं पर मौजूद रहे।  

जैसे ही यह बात लड़की के परिजनों और गांव वालों को पता चली तो पूरा गांव खेतों की तरफ दौड़ा। ग्रामीण को देख पांचों युवक भागने लगे।  इस दौरान गामीणों ने एक लड़के को धर दबोचा. जब लड़के को पकड़कर ग्रामीण ला ही रहे थे कि चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची।  गांव वालों के चंगुल से आरोपी लड़के को छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया। 

 

गांव वाले उस लड़के को मारने पर उतारू थे।  किसी तरह समझा-बुझाकर पुलिस ने उसको अपने कब्जे में लिया।  फिर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को भी खदेड़ कर धर दबोचा, लेकिन तीन आरोपी भाग निकले।  जिसके लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पीड़िता का मेडिकल कराने के लिए सदर अस्पताल लाया गया, महिला थाना में पीड़िता के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनीता कुमारी पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रही हैं। उनका कहना हैं की एफएसएल की टीम से भी पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी, जो भी तथ्य अनुसंधान में आएंगे जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।  कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।  

Tags: anotherhorrorrapestoryBIHARkaimurhorrormolestationuttarpradeshgovernmentuttarpradeshpolice
Previous Post

यूपी में हाथरस के बाद अब बलरामपुर में 22 वर्षीय दलित लड़की के साथ गैंगरेप |

Next Post

आज़ादी की रक्षा केवल सैनिकों का काम नही है, पूरे देश को मजबूत होना होगा : लाल बहादुर शास्त्री जी |

Next Post
आज़ादी की रक्षा केवल सैनिकों का काम नही है, पूरे देश को मजबूत होना होगा : लाल बहादुर शास्त्री जी |

आज़ादी की रक्षा केवल सैनिकों का काम नही है, पूरे देश को मजबूत होना होगा : लाल बहादुर शास्त्री जी |

No Content Available

Copyright (c) 2019-20 by Report Publish Media Network.

  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Career
  • Site Map
No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख ख़बरें
  • Trending खबरें
  • ताजा खबरें
  • आपकी पसंद
    • फ़िल्मी दुनिया
    • ज्ञान विज्ञान
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राजनीति

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist